भोपाल में ऑफिस में घुसकर महिला ने नायब तहसीलदार पर फेंकी स्याही, पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई

 

भोपाल में एक नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। नायब तहसीलदार बैरागढ़ वृत्त में पदस्थ है। घटना गुरुवार साढ़े 4 बजे की है। कार्यालय में एक महिला आई और हंगामा करने लगी। इसी बीच उसने स्याही फेंक दी। महिला का नाम उपासना जौहरी बताया जा रहा है। जो एक जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर कार्रवाई की मांग कर कार्यालय पहुंची थी। कोहेफिजा पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार ऑफिस में स्टाफ के साथ काम निपटा रहा था। तभी महिला स्याही की शीशी लेकर आई। और बात करते-करते वह नाराज हो गई और कहने लगी कि आप लोगों का मुंह काला करना चाहिए। इसके बाद उसने स्याही फेंक दी। स्याही फेंके जाने के दौरान ही महिला ने दफ्तर में रखे सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया।

 

 


नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार ने बताया निशातपुरा में मकान के कब्जे से संबंधित एक मामला है। हाईकोर्ट से कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्टे है। हाईकोर्ट के आदेश के चलते पाबंद है। वही हंगामा करने पर तुरंत कोहेफिजा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस आई और महिला को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। नायब तहसीलदार अहिरवार ने बताया कि मामले में महिला के विरुद्ध केस दर्ज करवा रहे हैं। अभी वे थाने पर ही हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
30-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.