स्मार्ट सिटी के तहत सागर को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी करोड़ों की सौगात || SAGAR TV NEWS ||

 

 

गुरुवार को नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के म्युनिसिपल स्कूल में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक सिंह, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक आर पी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत मौजूद रहे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत 09.03 करोड़ की लागत से शहर की 9 स्कूलों जिनमें एक्सीलेंस गवर्नमेंट स्कूल, एमएलबी स्कूल, रविशंकर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, मोराजी वॉयस हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्ञानोदय, म्युनिसिपल स्कूल, गवर्नमेंट स्कूल सुभाष नगर, न्यू कैंट गर्ल्स हाई स्कूल, डीएनसीबी हाई स्कूल सागर में बने कुल 48 स्मार्ट क्लास रूम, जिनमें 09 आईटी लैब, 07 साइंस लैब, 6 डिजिटल लाइब्रेरी, 1 सेंट्रल स्टूडियो का लोकार्पण म्युनिस्पिल स्कूल में किया। साथ ही 52.02 करोड़ की लागत से शहर के 5 बड़े नालों और अन्य छोटे नालों को मिलाकर लगभग 51 किलोमीटर के बनने वाले स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट का भूमिपूजन भी किया।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा की नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर विकास में बहुत ही बढ़िया कार्ययोजना तैयार कर कार्य किए जा रहे हैं। बहुत जल्द हम सब की मेहनत से सागर में नया परिवर्तन देखने मिलेगा।


By - sagar tv news
24-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.