देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर महिला पुलिस की जागरूकता वाहन रैली | MP उज्जैन News
देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में उज्जैन शहर में महिला पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। प्रदेश सरकार द्वारा इस साल देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती को जनकल्याण पर्व के रूप में मनाया जा रहा है,
जिसके तहत राज्य भर में कई योजन किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम से महिला पुलिस बल ने एक जागरूकता रैली की शुरुआत की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर जनजागरूकता फैलाना और समाज को सुरक्षा व सम्मान का संदेश देना था।