Sagar - पुलिस को देखते ही भागने लगी कार, पीछा कर पकड़ा, गेट खोलते ही सच सामने आ गया | sagar tv news
सागर जिले की बीना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सवा लाख कीमत की अवैध शराब जप्त की है, अवैध शराब परिवहन की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुरवाई रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से कार जब्त की है। अवैध शराब तस्कर पकड़े जाने के डर से कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार सहित शराब जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
टीआई अनूप यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुरवाई की ओर से एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रहा है। शराब छिपाने के लिए तस्करों ने पेटियों के ऊपर चिप्स, नमकीन के पैकेट डालकर रखे हैं। सूचना पर दोपहर 1 बजे कुरवाई रोड पर सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे कुरवाई रोड पर कुरवाई की ओर से बीना की तरफ आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया।
कार चालक पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार का पीछा किया तो आरोपी ब्रिज के नीचे कार छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार एमपी 04 सीजी 4549 की तलाशी ली तो उसमें दोनों सीटों के बीच में नमकीन, चिप्स के पैकेट के नीचे 22 कार्टून मिले। इनमें अंग्रेजी शराब के 1056 पाव रखे थे। पकड़ी गई शराब की मात्रा 190 लीटर और कीमत 126720 है