सागर से जबलपुर भेजें गए आईजी प्रमोद वर्मा जानिए कौन होगा सागर रेंज का नया आईजी?

 

सागर आईजी प्रमोद वर्मा का तबादला किया गया है। उन्हें जबलपुर रेंज की कमान सौंपी गई है। उनकी जगह अब 2006 बैच के आईजी चंद्रशेखर सोलंकी लेंगे। वे वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज का दायित्व संभाल रहे थे।

 

 

 

इसके अलावा सागर के डीआईजी सुनील कुमार जैन का तबादला चंबल रेंज मुरैना किया गया है। सागर रेंज में नए डीआईजी की अभी नियुक्ति नहीं की गई है। गृह विभाग ने रविवार रात आईजी, डीआईजी और एसपी के तबादलों की सूची जारी की है।

 

 

 


आईजी प्रमोद वर्मा सागर रेंज में पिछले करीब दो सालों से पदस्थ थे। उन्होंने कई बड़े मामलों में खुलासा कराया। इसके अलावा हाल ही में मंत्री विजय शाह के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर गठित की गई एसआईटी में भी आईजी प्रमोद वर्मा शामिल थे।

 

 

 

जबलपुर रेंज की कमान संभाल रहे प्रमोद वर्मा के सामने वहां की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की चुनौती होगी, तो वहीं सागर रेंज की कमान संभाल रहे चंद्रशेखर सोलंकी से बेहतर पुलिसिंग और जनता से संवाद स्थापित करने की अपेक्षा की जा रही है. दोनों अनुभवी अधिकारियों के नई जिम्मेदारियों पर आने से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है.


By - sagar tv news
02-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.