Sagar- किसानों को खुशखबरी ! ट्रैक्टर खरीदने पर एक लाख की सब्सिडी | sagar tv news |
मानसून का सीजन आने से पहल किसानों को बड़ी खुशखबरी आई है, कृषि से संबंधित उपकरण खरीदने पर हॉर्टिकल्चर से 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है. इसमें मिनी स्प्रिंकलर से लेकर छोटू ट्रैक्टर तक शामिल है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले किसानों को अपना पंजीयन कराना पड़ेगा, फिर जो भी कृषि से संबंधित इक्विपमेंट खरीदना चाहते हैं. उसका आवेदन करना पड़ेगा. बता दें कि सागर जिले में किसान 86000 एकड़ में उद्यानकी की खेती कर रहे हैं. इस बार विभाग के द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन कराए और फिर सरकार के द्वारा जो योजनाएं उनके लिए चलाई जा रही हैं, उनका लाभ लेकर वह अपनी समृद्धता को बढ़ा सकें.
छोटा ट्रैक्टर पर एक लाख की सब्सिडी मिलेगी, इसी तरह टिलर पर 60 हजार की छूट, बिड़र पर 40 हजार, स्प्रे पंप पर 10 हजार, प्लास्टिक बेचने वाले यंत्र को 34000 की सब्सिडी इसके अलावा जो भी छोटे-छोटे यंत्र हैं उन सभी में 50% की सब्सिडी दी जा रही है.
सागर में हॉर्टिकल्चर के उपसंचालक डॉक्टर पीएस बडोले बताते हैं कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग के माध्यम से फल उद्यान ड्रिप लाइन, मिनी स्प्रिंकल, पोर्टेबल स्प्रिंकल, प्लास्टिक मलचिंग, सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र, पुष्प क्षेत्र विस्तार के पंजीयन उद्यानिकी विभाग के माध्यम से ऑनलाइन किसान पंजीयन करा कर योजना का लाभ ले सकते हैं.