विधवा प्रेमिका के प्यार में पागल दो बच्चो का पिता, पत्नी और बच्चों को छोड़कर हुआ फरार
दो बच्चों का पिता एक विधवा महिला के प्यार में इस कदर पड गया कि अपना घर-परिवार छोड़कर फरार हो गया। पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। ये मामला एमपी के सतना जिले का है ।
शहर के उमरी इलाके की रहने वाली 36 साल की एक महिला ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2007 में राजन त्रिपाठी नाम के युवक से हुई थी। शुरू में पति मारपीट करता था, लेकिन बाद में रिश्ते सामान्य हो गए। दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 17 और 16 साल है।
लेकिन अब पत्नी का आरोप है कि पिछले एक साल से राजन का एक विधवा महिला से अफेयर चल रहा था। विरोध करने पर वह हिंसक हो गया, शराब पीकर मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता।
15 मई को राजन ने पत्नी के साथ मारपीट की, जबरदस्ती संबंध बनाए और फिर एक लाख रुपये नकद व गहने लेकर फरार हो गया। महिला को बाद में पता चला कि वह अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया है।
अब पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।