शादी से लौट रहे दो परिवारों की कार सीमेंट से भरे ट्रक के नीचे दबी, 9 की गयी जान | MP झाबुआ न्यूज़
एक शादी में शामिल होकर लौट रहे दो परिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। एमपी के झाबुआ जिले में थांदला-झाबुआ मार्ग पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सीमेंट से भरा ट्रॉला ईको वैन पर पलट गया। और कार उसमे दब गयी। इस सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालो में चार मासूम बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे में एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार,ईको कार में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले थे। थांदला और मेघनगर पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है वही दोनों घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल थांदला में भर्ती है जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है