सागर- करोडो की कीमत वाली 100 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, अब सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

सागर जिले के बंडा में वन विभाग ने 100 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया है, इस जमीन की कीमत करोडो में बताई जा रही है, वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए संभाग स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया था कार्रवाई के दौरान खेतो में खड़ी फसल को ट्रैक्टरों से कुचला गया बुलडोजर से निर्माण को तोड़ा गया, साथ ही ग्रामीणों से अपील की है कि वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है ऐसे में कोई भी व्याक्ति वनभूमि पर अतिक्रमण का प्रयास न करे और न ही वन भूमि पर जुताई,

 

 

बुआई के कार्य करे ऐंसा करना भारतीय वन अधिनियम 1927 के प्रावधानों का उल्लंघन है, अगर ऐसा हुआ तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमे बैधानिक कार्यवाई की जावेगी, जिसमें अपराध को कारित करने में लिप्त वाहन, उपकरण को राजसात करने, आरोपी के विरूद्ध न्यायलय में चालान पेश करने का प्रावधान है

 

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ ने बताया उत्तर वन मंडल के अधिकारी चन्द्रकशेखर सिंह और शैलेश माचरा प्रशिक्षु आईएफएस के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए बीट भेडा की वनभूमि से अतिक्रमण बेदखली की गई है।

इसमें बण्डा सहित वन परिक्षेत्र बण्डा उत्त्र सागर, शाहगढ का समस्त अमला उपस्थित रहा है,

 

 

 


By - Ravi Sen Surya Kumar Dubey Banda
05-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.