Sagar- रहस्यमय ढंग से गायब ही लेफ्टिनेंट कर्नल, पुलिस ने यूपी के ललितपुर से खोज निकाला, जाने कैसे
सागर की महार रेजिमेंट में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल गुरुवार को मिल गए हैं। वे उत्तरप्रदेश के ललितपुर में होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। एटीएम से उन्होंने पैसे निकाले तो पुलिस को उनकी लोकेशन मिली। पुलिस टीम तत्काल ललितपुर पहुंची और उन्हें दस्तयाब कर लिया है। उन्हें सुरक्षित सागर लाया गया है। जहां कागजी कार्रवाई कर सेना को सौंप दिया गया है। सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल को लेकर रवाना हो गए हैं।
दरअसल 2 जून सोमवार की शाम को महार रेजिमेंट सेंटर के कुछ अधिकारी और कर्मचारी कैंट पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम के लापता होने की शिकायत की थी। आर्मी के स्टाफ ने पुलिस को बताया था कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम सुबह 6.30 बजे रोज होने वाली पीटी में उपस्थित थे। लेकिन उसके बाद उन्हें कहीं नहीं देखा गया है।
जिन लोगों ने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम को आखिरी बार देखा, उन सभी ने पीटी की ड्रेस में देखा है। उसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल को दिनभर किसी ने नहीं देखा। निगम ग्वालियर के रहने वाले हैं।
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि लापता हुए लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार निगम सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है। वह एक होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। वह अपनी व्यक्तिगत परेशानियों के चलते गए हुए थे। वह सुरक्षित और सामान्य हैं।