15 साल बाद फिर पन्ना में बदमाशों की वापसी ! किया बुजुर्ग का अपहरण ! | MP News | sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तराई अंचल में करीब डेढ़ दशक बाद एक बार फिर डकैतों की आहट ने सनसनी फैला दी है। पप्पू यादव, अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया, मोहन पटेल और गुलबदन जैसे कुख्यात गैंगस्टर्स के सफाए के बाद यह इलाका लंबे समय तक शांत रहा, लेकिन अब दोबारा बदमाशों की गतिविधियाँ देखी जा रही हैं।

 

 

धरमपुर थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में एक बुजुर्ग किसान को रात में उसके घर से अगवा कर लिया गया। हथियारों से लैस 5 से 7 अज्ञात बदमाशों ने जंगल के रास्ते पूछने के बहाने किसान को जबरन साथ ले लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश इलाके की जानकारी हासिल करने के लिए ही उसे अपने साथ ले गए। रात भर पैदल जंगल पार करने के बाद बृजपुर थाना क्षेत्र में बदमाश थककर सो गए और इसी दौरान बुजुर्ग मौका पाकर भाग निकला। वह सीधे बृजपुर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

 

 

इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पन्ना, सतना, चित्रकूट और यूपी के बाँदा जिले की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से जंगलों में गश्त शुरू कर दी है। पन्ना एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा ने बताया कि धरमपुर और बृजपुर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सर्चिंग के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। उनका कहना है कि किसी भी आपराधिक गैंग को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

 

 


By - sagar tv news
06-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.