सागर संभाग को पहली महिला आईजी मिलीं, IG ने महिलाओं को दिया बड़ा संदेश

 

सागर संभाग को शुक्रवार को पहली महिला पुलिस महानिरीक्षक IG मिल गई हैं। हिमानी खन्ना ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, सागर ज़ोन का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए एक बड़ा संदेश दिया। हिमानी खन्ना 1991 बैच की राज्य पुलिस सेवा SPS अधिकारी हैं, जिन्हें वर्ष 2006 में भारतीय पुलिस सेवा IPS में पदोन्नति मिली थी। अपनी तीन दशक की सेवा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे पूर्व में कटनी और राजगढ़ जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

 

 

 

सागर ज़ोन का कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में महिला सुरक्षा शाखा में बतौर IG पदस्थ थीं, जहाँ उनका फोकस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण और महिला सशक्तिकरण था। कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि "महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता होगी। महिलाओं को अब डरने की नहीं, आगे बढ़ने की ज़रूरत है। सागर संभाग में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।" उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में महिलाओं के प्रति संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं। प्रशासनिक हलकों में यह एक सशक्तिकरण का प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है।


By - sagar tv news
06-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.