देवरी नगर में मनाई गई ईद-उल-अजहा बकरा ईद का पर्व।

 

 

देवरी नगर में मनाई गई ईद-उल-अजहा बकरा ईद का पर्व।

 

 

देवरी कलाँ- आज पूरे देश और दुनिया में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा अपने ईश्वर अल्लाह की फरमाबरदारी और त्याग बलिदान के प्रतीक का पर्व ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार मनाया गया। जिसमे देवरी नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संनिवार को सुबह बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अकिल साहब ने सवा आठ बजे सामूहिक रूप से ईदगाह पर नमाज अदा कराई एवं नमाज के बाद दुआएं खास मांगी गई जिसमें अपने अल्लाह के सामने हाथ फैला कर अपने गुनाहों से तौबा करते हुए मगफिरत की दुआएं मांगी। और अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन चेन कायम रहने। और देश में भाईचारा बना रहने की दुआ मांगी गई।

 

 


इसके पूर्व बड़ी संख्या में उपस्थित समस्त मुस्लिम समुदाय को तकरीर ए बयांन करते हुए,कुर्बानी करने की फजीलत और उसका सबाब (फायदा) बताया। मोहम्मद अकिल मौलाना साहब ने बताया कि मुसलमानो के लिए उस हर शख्स पर कुर्बानी करना बाजिब हो जाती है जिसके पास साढ़े सात तोला सोना,एवं साढ़े बावन तोला चांदी हो या उसके बराबर नगद रकम या व्यापारिक सामान हो। तो उस पर कुर्बानी करना वाजिब हो जाता है। उन्होंने कहां की ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी करने का सबसे बड़ा मकसद अल्लाह के हुक्म की पैरवी करना है और हजरत इब्राहिम अलैहिस्लाम सलाम की अजीम कुर्बानी को याद करना है। आज के दिन हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुकुम पर अपने प्यारे बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्लाम को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन अल्लाह ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्लाम की ईमानदारी फार्मा बरदारी को देखते हुए जन्नत से एक दुंबा भेज दिया और वह कुर्बान हो गया,इस तरह हजरत इब्राहिम अलैहिस्लाम के बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह ने बचा लिया, तब से लेकर आज तक यह कुर्बानी करने की परंपरा मुस्लिम धर्म में चली जा रही है। जिसे अल्लाह के प्रति फार्मा बरदारी त्याग और बलिदान का प्रतीक मना गया है।इसी लिए ईद-उल-अजहा बकरा ईद पर दुंबा, यानी बकरे की कुर्बानी की जाती है।


By - sagar tv news
07-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.