Sagar- भाजपा का झंडा लगी कर से मिली 61 हजार की 11 पेटी अवैध शराब, पुलिस ने की जप्त | sagar tv news |
सागर की छानबीला थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार जिसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ था जिससे अवैध देशी शराब की 11 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी के आगे भाजपा का झंडा लगा था। पुलिस को देख आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वाहन से कुल 90 लीटर देशी शराब मिली है, जिसकी कीमत करीब 61 हजार रुपए आंकी गई है। छानबीला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। इस पर पुलिस टीम ने रुरावन गांव के पास घेराबंदी की। आरोपी पुरा शाहगढ़ की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर वे वाहन छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें 11 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई। वाहन को थाने लाया गया। शराब की कीमत करीब 61,800 रुपए और स्कॉर्पियो की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है।थाना प्रभारी सेल्वराज पिल्लै ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार की गई, जिन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सतत अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उइके एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बंडा शिखा सोनी के मार्गदर्शन में थाना छानबीला पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।