कल भी बेवफा थी और आज भी… यूजर्स को फिर याद आई सोनम की बेवफाई, राजा मर्डरकेस में खुलासे के बाद इंटरनेट पर...
इंदौर के राजा रघुवंशी मामले में जैसे ही उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम सामने आया, तो लोग सन्न रह गए। मेघालय पुलिस द्वारा दिए गए बयान में दावा किया गया है कि सोनम ने ही पति की हत्या के लिए सुपारी किलर हायर किए थे। ऐसा उसने कथित तौर पर उसी की कंपनी में काम करने वाले राज कुशवाहा से अफेयर की वजह से किया है।
फिलहाल, सोनम, राज और मर्डर में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। हालांकि, इस खुलासे के बाद इंटरनेट की जनता को फिर एक बार सोनम की बेवफाई याद आ गई है। कपल हनीमून मिस्ट्री में खुलासे के बाद इंटरनेट पर सोनम गुप्ता बेवफा है मीम्स की बाढ़ आ गई है।
साल 2016 के अगस्त महीने में वायरल हुए फोटो को एक बार फिर से इंटरनेट पर इस घटना से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है सोनम कल भी बेवफा थी और आज भी...। दरअसल, अगस्त 2016 में, 10 रुपये के नोट की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी, जिस पर लिखा था सोनम गुप्ता बेवफ़ा है। माना जाता है कि यह नोट किसी दिल टूटने वाले व्यक्ति द्वारा लिखा गया था, जिसने सोनम गुप्ता नाम की महिला के साथ रिश्ते बनाने पर अन्य लोगों को अलर्ट रहने को कहा था।
सोनम गुप्ता बेवफ़ा है फ्रेज ट्रेंड कर गया था। लोग जानना चाहते थे कि सोनम गुप्ता कौन है और मैसेज के पीछे की कहानी क्या है। वायरल फोटो ने बहुत ध्यान आकर्षित किया, नेटिजेंस ने रहस्यमय सोनम गुप्ता के बारे में मीम्स और चुटकुले शेयर किए। यह मीम दिल टूटने और विश्वासघात का प्रतीक भी बन गया था।
अब जब राजा रघुवंशी मर्डर में पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम सामने आया है तो लोगों को फिर एक बार यह घटना याद आ गई है। दरअसल, इंदौर के रहने वाले राजा और सोनम जिनकी शादी बीते महीने ही हुई थी, वो दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। हालांकि, 23 मई को दोनों लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद 2 जून को राजा का शव मिला था। जबकि सोनम लापता थी। अब पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है।