सागर कलेक्टर 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, जर्जर मकान से दु-र्घ-ट-ना होने पर मालिक पर होगी कार्रवाई
मानसूनी सीजन शुरू हो गया है। आगामी दिनों में बारिश को देखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने शहर समेत जिले में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों को चिंहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बैठक में कहा कि जर्जर भवनों पर लाल पेंट से क्रॉस का निशान लगाएं और संबंधित मकान मालिक का नाम भी अंकित करें। इसके बाद भी संबंधित मकान मालिक अपना जर्जर या क्षतिग्रस्त मकान को डिस्ट्रॉय नहीं करता है और यदि कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित मकान मालिक जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी, सभी नगरीय निकायों की अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में 3 दिनों के अंदर जर्जर मकानों को चिंहित करें और प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। किसी भी स्थिति में जर्जर मकान से दुर्घटना नहीं होना चाहिए। जर्जर मकान चिंहित करने के बाद यदि मकान मालिक 3 दिन में मकान ठीक नहीं करता है या उसको डिस्ट्रॉय नहीं करता है तो उसके बाद संबंधित नगरीय निकाय उसे गिराने की कार्रवाई करेगा। कार्रवाई में लगने वाली लागत की राशि संबंधित मकान मालिक से वसूल की जाएगी।