सागर-ट्रक लेकर मस्ती में जा रहा था ड्राइवर सुबह-सुबह आया नींद का झोंका और फिर... | sagar tv news |
ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया जबकि दूसरा रोड पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा हुआ है, इस सड़क हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए गढ़ाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ,जिनका इलाज चल रहा है वही दूसरे ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर घटना के बाद से फरार हो गए हैं जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है हालांकि हादसा होने के बाद गढ़ाकोटा थाना पुलिस और डायल हंड्रेड मौके पर पहुंच गई थी.
मिली जानकारी के अनुसार सागर गढ़ाकोटा रोड पर आफचंद की गुफाओं के पास यह हादसा हुआ है सुबह करीब 6 बजे एक आईसर ट्रक और एक ट्राला टकरा गए,
गढ़ाकोटा पुलिस ने बताया कि आयशर ट्रक में कबाड़ा भरा हुआ था और वह रोड पर खड़ा था वही दूसरा खाद्य से भरा ट्रक सागर से रीवा की तरफ जा रहा था ड्राइवर को नींद का झोंका आने की वजह से वह अपना कंट्रोल ट्रक से खो बैठा और सामने खड़े आईसर ट्रक से टकराते हुए पलट गया था जिससे दोनों ही ट्रकों को भारी नुकसान हुआ है