Sagar - झाड़ियों के पीछे से आ रही थी अजीब आवाजें, राहगीरों ने झांक कर देखा तो आंखे फटी रह गई
सागर जिले में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिन की नवजात बच्ची को उसकी कलयुगी मां झाड़ियां में फेंक कर भाग गई, सड़क किनारे से गुजर रहे राहगीरों को जब अजीब सी रोने की आवाज आई तो वे झाड़ियां के पास पहुंच गए जहां कंबल में लिपटी हुई बच्ची डली हुई थी भीषण गर्मी में उसका रो-रो कर बुरा हाल था जैसे ही लोगों ने कंबल को उठाया और उसके अंदर बच्ची देखी तो आंखें फटी रह गई कुछ लोग और रुक फिर 108 एंबुलेंस को फोन लगाया जिसकी मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
यह हैरान कर देने वाली घटना सागर जिले के देवरी रहली रोड की है जहां कोपरा गांव के पास यह बच्ची मिली है
वही देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया की बच्ची प्रीमेच्योर है और एक दिन की होगी ऐसा लग रहा है उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान है सफाई करने के बाद प्राथमिक ट्रीटमेंट दिया है उसे दूध पिलाया है अभी बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन उसे सागर भेजा जा रहा है