राजा की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई| Indore Couple Case; Raja Sonam Raghuvanshi
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम का भाई गोविंद अचानक राजा के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा। गोविंद ने राजा की मां और भाई से मुलाकात की। मां के गले लगकर रोया भी।
सोनम का भाई गोविंद ने कहा कि आरोपी राज कुशवाह और सोनम के बीच अफेयर नहीं था। वह राज को राखी बांधती थी। राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। राजा के भाई विपिन ने बताया कि गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी। बोला- मम्मी जी मेरी बहन ने गलती की है। सोनम ने जो गलती की है, उसके लिए उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।