सागर तालाब में लाखों मछलियां मरी फिर निगम वालो ने हद कर दी !
सागर शहर वासियों के लिए चकरा घाट इस समय पर्यटन का केंद्र बना हुआ है रोजाना सैकड़ो की संख्या में बच्चे महिलाएं युवा बुजुर्ग यहां पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन अब यहां पर सफाई नहीं होने की वजह से बदबू फैल रही है, जिससे यहां आने वाले परेशान है बता दे की सागर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है जिसके चलते तालाब और जलाशयों में ऑक्सीजन की कमी जानलेवा बनती जा रही है
इसका असर पिछले दो-तीन दिन से लाखा बंजारा झील में भी दिखाई दिया जहां छोटी-छोटी मछलियां हजारों की संख्या में मर गई है, जिसकी वजह से यहां बदबू फैल रही निगम के कर्मचारियों ने जैसे तैसे यह मछलियां तालाब किनारो से तो निकाल दी लेकिन बोरियों में भरकर घाट के किनारे रख दिया जिसमें भयंकर बदबू फैल रही है साथ ही मक्खिया भिन भिना रही हैं, यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, 2 दिन से यह मरी हुई मछलियां यहां पर रखी हुई है लेकिन इन्हें खबर लेकर जाने तक घाट से नहीं उठाया गया था
वही इसके अलावा घाटों के आसपास और भी गंदगी फैली हुई है जिसे भी साफ नहीं किया जा रहा है,
नगर निगम राजकुमार खत्री का कहना है कि घाटों पर जो भी कुछ है उसको साफ करवा रहे हैं