राजा रघुवंशी मामले में आया नया मोड़, परिवार ने की नार्को टेस्ट की मांग | sagar tv news |
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी ने कहा कि आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध होता जा रहा है। सचिन रघुवंशी ने विशेष रूप से आरोपी सोनम और राज के बदले हुए बयानों को लेकर संदेह जताया है और कहा है कि इनका नार्को टेस्ट कराकर सच्चाई सामने लाई जाए। परिवार को शक है कि इस हत्याकांड में और भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गहरी साजिश करार देते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस हत्याकांड में अब आर्थिक अपराधों की छाया भी दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी राज कुशवाह, सोनम और उसके भाई गोविंद के हवाला कारोबार से जुड़ाव के सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि राज कुशवाह के मोबाइल से हवाला लेनदेन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी बरामद हुई हैं। राज पहले सोनम के भाई गोविंद की दुकान पर काम करता था, जिससे उसके हवाला नेटवर्क से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जितेन्द्र रघुवंशी के बैंक खातों की भी जांच की जा सकती है, क्योंकि उन पर हवाला ट्रांजेक्शन्स से जुड़े होने का शक है। इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। परिवार ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की है और हवाला नेटवर्क की जांच की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जल्द ही सच का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हमें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी।