Sagar- गरज चमक के साथ हो रही थी बारिश अचानक आई ऐसी आवाज जिसे सुनकर थर्रा उठे लोग | sagar tv news |
सागर सहित बुंदेलखंड में भले ही मानसून की एंट्री ना हुई हो लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं जिसके चलते तेज आंधी तूफान और बारिश तो देखने को मिल ही रही है जहां कहां से आकाशीय बिजली गिरने की भी खबरें सामने आ रही है ऐसे ही सागर जिले के गढ़ाकोटा के चनौआ- परसोरिया रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां पीपल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिसकी वजह से हरे-भरे पेड़ में आग लग गई और काफी देर तक उसमें से आग की लौ निकलती रही,
इतना ही नहीं बारिश होने के दौरान इसे धुआं निकलता हुआ भी दिखाई दे रहा है, आसपास के ग्रामीणों ने मोबाईल से इसके वीडियो बना लिए, बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शनिवार की शाम का है जब करीब आधा घंटे तक यहां पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई थी
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी आम नागरिक को कोई हानि नहीं पहुंची। लेकिन गरज इतनी ज्यादा और डरावनी थी कि आसपास के ग्रामीणों के काँप उठे, कई लोगों ने बताया कि ऐसा लगा मानो बिजली उनके घर के बिल्कुल पास गिरी हो।
मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।