Sagar- किसान Razer Bed तकनीक से करें सोयाबीन की बुआई...100 दिन में होगी बंपर पैदावार
सागर के किसानों को बस अब एक अच्छी बारिश का इंतजार है, जिसके बाद खरीफ सीज़न की बुआई शुरू हो जायेगी, सागर जिले में अब भी एक बड़े रकवे में सोयाबीन की खेती की जाती है लेकिन बीते कुछ वर्षों के नुकसान ने कई किसानों को इस फसल से दूर कर दिया था. ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने नई तकनीक और बीज किस्मों की सिफारिश की है, जो सोयाबीन की पैदावार को 30 प्रतिशत तक अधिक करने की क्षमता रखती हैं
सागर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी बताते हैं कि अब किसान पारंपरिक बुआई को छोड़कर “Razer Bed Planter” तकनीक से बुआई करें. इसमें खेत में ऊँचे-नीचे बेड बनाए जाते हैं. अगर बारिश ज्यादा हो तो अतिरिक्त पानी नालियों से निकल जाता है, और अगर बारिश कम हो तो बेड में मौजूद नमी फसल को आवश्यक पानी देती है इस विधि के लिए अब मशीनें बाजार में उपलब्ध हैं
डॉ. त्रिपाठी बताते हैं कि काली मिट्टी वाले खेतों में किसान ऐसे बीजों का चयन करें जो 100–105 दिनों में पक जाएं. जिसमे जवाहर सोयाबीन 2172,जवाहर सोयाबीन 2069, जवाहर सोयाबीन 2098, RBS 1135 ये किस्में तेज़ अंकुरण, अच्छी मैच्योरिटी और अधिक वजनदार उत्पादन के लिए जानी जाती हैं.