CCTV कारोबारी के टॉयलेट जाते ही घात लगाए चोर ने दिनदहाड़े 6 लाख रु की चोरी को दिया अंजाम |
कारोबारी के पैसो पर घात लगाए बदमाशों ने मौका मिलते ही लाखो की चोरी कर डाली। जैसे ही कारोबारी का कर्मचारी कलेक्शन के 6 लाख रुपए का बैग उसे देकर गया तभी उसके टॉयलेट जाने पर इन शातिर चोरो ने दुकान के गल्ले से उसे चुरा लिया।
दरअसल, यह पूरा मामला सोमवार शाम 7.30 बजे ग्वालियर के लोहिया बाजार स्थित आरके स्टील की दुकान का है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के वक़्त दुकान के संचालक 72 साल के केशव रामत्रिया टॉयलेट के लिए गए थे । वो गल्ले को लॉक करना भूल गया था। तभी दुकान के पैसों पर घात लगाए बैठा एक बदमाश मुँह पर कपडा बांध कर दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से नकद रुपए निकालकर भाग गया।
इस घटना को CCTV में साफ़ देखा जा सकता है कि चोर लाल रंग की साफी ओढ़ा हुआ है। दुकान से नौकरों के जाने एवं मालिक के गल्ले से हटते ही 30 सेकंड में चोरी वारदात को अंजाम दिया। और अपने साथी के साथ बाइक से मौके से फरार हो गया।
रात करीब 11.30 बजे एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान, सीएसपी मनीष यादव एवं कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा समेत मुरार थाने के प्रभारी मदन मोहन मालवीय मौके पर पहुंचे। पुलिस चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है