Sagar- किराना दुकानों पर छापामार कार्रवाई से खलबली, शटर गिराकर भागे दुकानदार
सागर के खुरई में दुकानदारों के द्वारा ग्राहकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था, यहाँ खाद्य, राजस्व और नगर पालिका की टीम ने छापामार कार्रवाई की तो इसका खुलासा हुआ जहां जांच के दौरान किराना दुकानों पर एक्पायरी डेट की सामग्री मिली। कार्यवाई के डर से नगर की सभी मिठाई,किराना और मेडीकल स्टोर संचालक बंद करे भागे।
खुरई में एसडीएम मनोज चौरसिया के निर्देश पर खाद्य विभाग,ड्रग,राजस्व विभाग और नगर पालिका ने संयुक्त रुप से कार्यवाई की गई। कार्यवाई में मिठाई की दुकानों के सेंपिल लिये गये,होटलों पर मिठाईयों सहित अन्य खाद्य सामग्री जांच की गई। दुकानों पर गंदगी को लेकर निर्देश दिये। इसके अलावा दो किराना दुकानों की जांच करने पर एक दुकान पर एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिली। एक मेडीकल स्टोर की जांच करने पर सब ठीक मिला।
इसके अलावा एक फल विक्रेता के फलों की जांच की गई। जिसमें फलों के रख रखाव व खराब होने से बचने के निर्देश दिये। अधिकारियों के द्वारा कार्यवाई की सूचना मिलते ही नगर की सभी मिठाई दुकानें,चाट की दुकानों सहित मेडीकल और किराना दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि मिठाई दुकानों व अन्य दुकानों पर कार्यवाई की गई है। यह कार्यवाई हर सप्ताह लगातार जारी रहेगी।