बहु पर बना रहा था दूसरी शादी का दबाब मना करने पर ससुर ने मारी गोली
पति की पहली बरसी में शामिल होने के लिए ससुराल आई पत्नी को उसके ससुर ने गोली मार दी । यह ममला मुरैना का है जहा ससुर ने विधवा बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल उसके बेटे की एक साल पहले मौत हो गई थी जिसके बाद वह बहू प्रियंका दूसरी शादी अपने बड़े भाई के बेटे से कराना चाहता था, जिसके लिए प्रियंका मना कर रही थी।
साल 2018 में अजय और प्रियंका की शादी हुई थी। शादी के बाद अजय अत्याधिक शराब पीने लगा जिससे उसके फेफड़े खराब हो गए। वह बीमार रहने लगा और एक साल पहले उसकी मौत हो गई। पति अजय की मौत के बाद से ही ससुराल वाले और ससुर ज्ञान सिंह प्रियंका पर अपने जेठ ध्रुव से शादी का दबाव बना रहे थे। जब महिला बरसी पर घर आई तो इस बात पर ससुर ने फिर जोर दिया और जब प्रियंका ने मन किया तो गुस्से में आकर ससुर ज्ञान सिंह ने उसपर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई | बता दे की प्रियंका के तीन बच्चे है पांच साल की अनुष्का, तीन साल का सूर्यांश और दो साल का दिव्यांश अब अनाथ हो गए हैं। एक साल के भीतर इन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है।