MP में रोड धंसी, ट्रैक्टर-ट्रॉली बही, कई गांवों का संपर्क टूटा, भिंड-मऊगंज में आखिरी में मानसून
एमपी के शिवपुरी में आज सुबह 8 बजे से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। पोहरी तहसील में कुछ ज्यादा ही पानी वर्षा है। इस कारण ग्राम कुंवरपुर की एक नाले के उपर बह रहे पानी के प्रवाह में अनाज से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली बह गए। ट्रैक्टर के चालक समेत अन्य ट्रैक्टर पर बैठे लोग भी बह गए थे। इन्हें ग्रामीणों ने रस्सी फेंक कर खींचा और सभी को बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने रस्से की सहायता से चारों को निकाला बाहर जिले के कुंवरपुर गांव में नदी के पुल पर तेज बहाव में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही दिखाते हुए ट्रैक्टर पार कराने की कोशिश की, ट्रैक्टर-ट्राली सहित चार लोग पानी में बहने लगे जिन्हें स्थानीय गांव वालों ने रस्सी की सहायता से सफल रेस्क्यू कर सही सलामत बाहर निकाल लिया।
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया है। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से जान चली गई। ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के आखिरी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून आने की आधिकारिक घोषणा कर दी। अब पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है। आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अगले कुछ घंटों में 6 जिलों- गुना, शिवपुरी, श्योपुर, रायसेन, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले कुछ घंटों में 6 जिलों- गुना, शिवपुरी, श्योपुर, रायसेन, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, सागर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, जबलपुर, दमोह और सीहोर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान 27 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम और मंडला में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया।