Sagar- गौमाता को राष्ट्र का दर्जा दिलाने 1000 km की पद यात्रा पर निकले संत | sagar tv news |
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए 1000 किलोमीटर की पदयात्रा निकल जा रही है जो नरसिंहपुर जिले के परमहंसी गंगा आश्रम ज्योतिश्वर श्रीधाम गोटेगांव से शुरू हुई है 15 जून को शुरू हुई या यात्रा 33 दिन में अलग-अलग जगह पड़ाव लेते हुए 18 जुलाई को नई दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचेगी, इस पदयात्रा में 12 लोग लगातार यात्रा कर रहे हैं इसके अलावा अलग-अलग जगह से लोग जुड़ते जा रहे हैं और अलग होते जा रहे हैं,
जगतगुरु शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वर आनंद के सानिध्य में यह यात्रा निकाली जा रही है जो शनिवार को सागर पहुंची, संजय ड्राइव रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में यात्रा का स्वागत किया गया, सागर में यात्रा का स्वागत पंडित इंद्रजीत दुबे पंडित डॉ तरुण बडोनिया प्रेम नारायण रावत राकेश दुबे दिनकर तिवारी आरके दीक्षित प्रियंक दुबे संतोष पचौरी बद्री भारद्वाज के के दीक्षित लखन दुबे वीरेंद्र परिहार परसराम पटेल गोविंद सिंह सानोधा तरुण बड़ोनिया गौरीशंकर श्रीधर राजकुमार व्यास परसराम पटेल मुन्ना प्रजापति इत्यादि उपस्थित थे,