Sagar- आज रात से रफ़्तार पकड़ सकता है मानसून, अगले तीन दिन हेवी बारिश का अलर्ट | sagar tv news |
मानसूनी बारिश से सागर तरबतर हो गया है। पिछले तीन दिनों से सागर जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी सागर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इधर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का भारी बारिश का लरत जारी किया ही जिसमे मानसून आज रात से रफ़्तार पकड़ सकता है, जिसके चलते आने वाले एक दो दिन में तेज बारिश भी देखने को मिलेगी,
बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मानसून की इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
बता दें कि, रविवार सुबह से आसमान में काले-घने बादल छाए हैं। रुक-रुककर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) गुजर रहा है।
वहीं पश्चिमी हिस्से से टर्फ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस कारण से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ भी सक्रिय है जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।