भारी बारिश के कारण गैस सिलेंडर से भरा ट्रक फंसा,रेलबे अंडर ब्रिज में भरा पानी | sagar tv news |

 

एमपी के गुना जिले में चल रही भारी बारिश के कारण म्याना के दोनों रेलबे अंडर ब्रिज में पानी भर गया। आज सुबह गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अंडर ब्रिज पार करते समय पानी में बंद हो गया और देखते ही देखते धीरे-धीरे ब्रिज में पानी बढ़ता चला गया और सिलेंडर से भरा ट्रक पानी में पूरा डूब गया। 6 घंटों बाद JCB की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।

 

 

यह घटना करोडों रुपये खर्च करने के बाद भी शून्य परिणाम का प्रतीक है। पहले म्याना में एक अंडर ब्रिज था जो बारिश के समय में भर जाता था, जिसके बाद नव निर्मित रेलबे अंडर ब्रिज बनाया गया और दो माह पहले ही चालू हुआ था। लंबे जाम को देखते हुए म्याना पुलिस थाना प्रभारी ने पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचाया और पुराने अंडर ब्रिज के पानी को पंप के माध्यम से पानी को फेंका गया और फिर दो से तीन घंटे बाद आवागमन प्रारंभ हुआ।

 

 

यह घटना एक बार फिर से जल निकासी की व्यवस्था की कमी को उजागर करती है। प्रशासन को इस मामले में जांच करनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

 

 

 


By - sagar tv news
24-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.