Sagar - 400 साल पुराने गणेश घाट पर पहली बार श्री सतचंडी महायज्ञ का आयोजन
सागर तालाब अब आस्था का केंद्र होने के साथ पर्यटन का नया स्पॉट भी बन गया है, जहां धार्मिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी है 400 साल पुराने गणेश घाट पर पहली बार श्री सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यज्ञ आचार्य पंडित श्री प्रेम नारायण शास्त्री द्वारा इस महायज्ञ को संपन्न कराया जाएगा,
उप आचार्य पंडित श्री जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्री भगवती आदि शक्ति हरसिद्धि मां और महाकाल महाराज की प्रेरणा से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उन्होंने सभी शहर वासियों को आमंत्रित किया है
महायज्ञ का आयोजन 26 जून को गणेश पूजन के साथ किया जाएगा 27 जून को मंडप प्रवेश पूजन और अग्नि स्थापना के साथ हवन प्रारंभ हो जाएगा 3 जुलाई को पूर्ण आहुति होगी 4 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा,