Sagar - कलेक्टर बंगला के पास बड़ा हादसा, बेटे को स्कूल लेने जा रहे पिता के साथ हो गया ये ...
सागर में कलेक्टर बंगला के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहां स्ट्रीट लाईट की केबिल टूटकर सड़क पर आ गई और उसमे फसने से बाइक सवार की जान पर बन आई,या यूँ कहे की कैंटोनमेंट क्षेत्र का सौंदर्यीकरण मुशीबत बन रहा है, मंगलवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक बाइक सवार केबिल में फसकर सड़क पर गिर गया जिससे उसे हाथ पैर सर और आंख के पास गंभीर चोट आई है, इसमें रेलवे गेट नंबर 26 के पास के निवासी विजय पटेल हादसे का शिकार हुए है, स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
गौर करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह सागर जिले के कलेक्टर का नियमित मार्ग है। यह सड़क सुबह-शाम अत्यधिक व्यस्त रहती है, जहां आम जनता के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के स्ट्रीट लाइट प्रभारी ने बिना किसी उचित व्यवस्था के लाइट की केबल को ऊपर से खींचकर लगाया था। न तो यह काम सुरक्षा मानकों के अनुसार किया गया और न ही इसकी जानकारी सागर विद्युत मंडल को दी गई थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह कार्य न केवल लापरवाही से भरा हुआ था, बल्कि जनजीवन को खतरे में डालने वाला भी था।
घायल विजय पटेल ने इस घटना के बाद कहा कि, “आज तो मेरे साथ केवल एक दुर्घटना हुई है, लेकिन सोचिए अगर केबल में करंट दौड़ रहा होता, तो कितनी बड़ी घटना हो सकती थी। इस मार्ग से बच्चों, बुजुर्गों, आम नागरिकों के साथ कलेक्टर जैसे उच्च अधिकारियों का भी रोज आना-जाना होता है। फिर भी इस तरह की गंभीर लापरवाही की जा रही है।” उन्होंने विद्युत विभाग और कैंट बोर्ड के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जब कैंट बोर्ड के सीईओ मनीष जाट से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।