आदिवासी महिला ने कलेक्टर नेहा मारव्या की कार रोकने का किया प्रयास तो भड़क उठे डिप्टी कलेक्टर
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एमपी के डिंडोरी के डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक एक आदिवासी महिला पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला ने कलेक्टर नेहा मारव्या की कार रोकने का प्रयास किया था, जिससे डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक गुस्से में आ गए और महिला को जेल में डालने की धमकी दे दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अधिकारी को जिले में न रखा जाए जो गरीब आदिवासी महिलाओं की बात सुनने और उन्हें भरोसे में लेने की बजाय डाट फटकार कर अंदर करवाने की धमकी देते हैं।
यह घटना डिंडोरी जिले के करंजिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेंडा की ग्राम उमरिया में हुई है, जहां वन विभाग ने लगभग 100 एकड़ से ज्यादा के एरिया से कब्जा हटाया था। ग्रामीणों में आदिवासी बैगा परिवार थे जो जंगल में वर्षों से काबिज होकर खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते रहे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। लोगों की मांग है कि ऐसे अधिकारियों को जिले में न रखा जाए जो गरीब आदिवासी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।