सागर- अंबेडकर वार्ड और तिली वार्ड में जर्जर भवन गिराए गए, सागर नगर निगम की कार्रवाई | sagar tv news
सागर शहर के अंबेडकर वार्ड अंतर्गत कनेरा गांव में स्थित प्राथमिक शासकीय शाला के दो जर्जर भवनों को नगर निगम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से गिरा दिया गया। ये भवन काफी पुराने और उपयोग से बाहर थे, जिससे क्षेत्रवासियों में हादसे का डर बना रहता था। इसी क्रम में, तिली वार्ड में स्थित एक पुराना कच्चा जर्जर मकान, जो नंदराम अठिया के नाम पर था, उसे भी गिरा दिया गया। यह मकान भी गिरने की कगार पर था और आसपास के लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे असुरक्षित भवनों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल इसके साथ ही, विभिन्न वार्डों में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों में लाल स्याही से निशान लगाकर भवन स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा जर्जर भवन हेतु लगाए गए लाल निशान को मिटाने पर संबंधित किरायेदार के विरुद्ध नगर निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त के निरीक्षण और कार्रवाई से शहर में जल भराव और जर्जर भवनों की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी। नगर निगम को चाहिए कि वह शहर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास करे।