Sagar-इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते अपनी वंशवादी सत्ता को बचाने आपातकाल लगाया थाः-भूपेन्द्र सिंह
कांग्रेस की इंदिरा सरकार में लगाई गई इमरजेंसी को 50 साल पूरे हो गए है और भाजपा इसे काले दिवस और बरसी के रूप में मना रही है,सागर जिला भाजपा कार्यालय में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में मुगलों की तानाशाही और अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीतियां शामिल हैं।
इंदिरा गांधी ने कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री रहते हुए घिनौने षड्यंत्र के तहत अपनी वंशवादी सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया था। उनकी मानसिकता देश से लोकतंत्र समाप्त कर चीन और उत्तर कोरिया की तरह एकछत्र वंश परपरा का शासन लादने की थी जिसे हमारे लोकतंत्र के प्रहरियों मीसा बंदियों ने यातनाएं सह कर भी विफल कर दिया।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आपातकाल में देश को जेल खाने में बदल दिया गया था। आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान की जिस पुस्तक को दिखाते हैं उस संविधान में आपात काल के दौरान कांग्रेस की सरकार ने 42 संशोधन किए गए और नागरिकों, प्रेस यहां तक की अदालतों की स्वतंत्रता भी खत्म कर दी। इन संशोधनों में ऐसे प्रावधान किए गए कि राजनैतिक कार्यकर्ताओं को बिना किसी सुनवाई के अनिश्चितकालीन जेल में रखा जा सकता था।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियो का सम्मान किया गया,