सागर-रथ खींचने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा, धूमधाम से निकल गई यात्रा
सागर जिले में गहाई वैश्य पंचायत समाज देवरी के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा एवं सामाजिक भंडार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालु बाजार वार्ड स्थित देव धनुषधारी मंदिर में एकत्रित होकर श्री कतकया घाट मंदिर पहुंचे। यहां से रथ यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने भव्य रथों पर सवार होकर जनता का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पूजा अर्चना कर मालपुआ जामुन फल नारियल सहित कई व्यंजनों का भोग लगाया। इस दौरान गहाई वैश्य समाज द्वारा स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद किए गए और रथ यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के पश्चात सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों का सम्मान नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता दौरा किया गया। साथ ही भंडारा प्रसाद वितरण आयोजन किया। भगवान श्री जगदीश स्वामी जी महाराज की पूजा अर्चना एवं छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। गहाई वैश्य पंचायत के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद बृजपुरिया उपाध्यक्ष मनोहर लाल बृजपुरिया ने सभी समाज के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए
कहा कि आप सभी भगवान जगदीश स्वामी जी की रथ यात्रा में श्रद्धा पूर्वक पधारे इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगती है। इस वर्ष भी गहाई वैश्य पंचायत समाज देवरी के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा एवं सामाजिक भंडार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।