चित्रकूट में रौद्र रूप में मंदाकिनी नदी, रामघाट में आरती स्थल और सभी दुकानें हुई जलमग्न, अलर्ट जारी

 

धर्म नगरी चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश से जहां सड़कें जलमग्न हो गई हैं, तो वहीं अब रामघाट के तट से बहने वाली मंदाकिनी नदी ने भी अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। झमाझम बारिश के कारण मंदाकनी नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे रामघाट की सभी दुकानें जलमग्न हो गई हैं और व्यापारी अपनी दुकानें खाली करने में जुटे हुए हैं। एमपी के सतना जनपद चित्रकूट में सुबह से लगातार मूसलाधार झमाझम बारिश हो रही थी, जिससे रात होते होते मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और रामघाट की सभी सीढ़ियां डूब गई।

 

पानी इतना तेज बढ़ रहा था कि धीमे-धीमे रामघाट पर आरती स्थल, तुलसी दास मंदिर के साथ साथ वहां बनी दुकानें जलमग्न हो गई। मंदाकिनी नदी का लगातार जल स्तर बढ़ते देख रामघाट के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने भी लोगों को अलर्ट कर दिया है और गोताखोरों की टीम को रामघाट पर तैनात कर दिया है और सभी व्यापारियों से दुकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। लगातार मंदाकिनी के जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

 

 

वहीं दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को रामघाट की ओर अभी न आने की हिदायत भी दे रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश से सटे जंगलों में हो रही बारिश मंदाकिनी नदी में बाढ़ का कारण बन रही है। यह 2025 में पहली बार है जब नदी में बाढ़ आई है। मध्य प्रदेश क्षेत्र में आरोग्यधाम के पास का पुल पूरी तरह डूब गया है। यातायात बंद हो चुका है। गुप्त गोदावरी गुफा में भी पानी बढ़ने के कारण यात्रियों का आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

 

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.