एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई, तीन महिला सहित एक नवजात की गई जान और फिर | sagar tv news |
एमपी के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया बरेली मार्ग ग्राम सांडिया के पास सोमवार को लगभग 3:30 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीन महिला सहित एक नवजात की दर्दनाक जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया के निदान हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी, जिसे अपने घर ग्राम सर्रा किशोर छोड़ने प्राइवेट एंबुलेंस जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में आशा 48 वर्ष, अंजलि 23 वर्ष, रानू 32 वर्ष एवं नवजात की मौत हो गई।
इसी घटना में निदान अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी पुष्पराज पटेल भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल पुष्पराज पटेल का इलाज पिपरिया अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस ने मौका स्थल पहुंच घायल एवं मृतक को स्थानीय लोगों की मदद और 108 एंबुलेंस की सहायता से पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार तीरथ लाल इरपाची भी पटवारियों के साथ शासकीय अस्पताल पहुंचे। नर्मदापुरम जिले में एंबुलेंस दुर्घटना में 4 लोगों की जान चली गई। इस घटना से ग्राम सर्रा किशोर में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज चल रहा है।