Sagar -मौसी से थे नाजायज रिश्ते, प्रेमी को अकेला बुलाया गांव, आगे जो हुआ सुनकर हिल जाएंगे आप
सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले जंगल में मिली डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, इसमें मौसी से अवैध संबंध होने की वजह से चाचा और भतीजे ने मिलकर मर्डर की साजिश रची थी और फिर अपने गांव बुलाकर बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया,
दरअसल 28 जून को ग्राम कंदेला के जंगल चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति शव पड़ा मिला था। जो बुरी तरह गल चुका था। मृतक की पहचान रायसेन जिले के भुरेरु निवासी हल्ले उर्फ़ भारत सिंह कुशवाहा के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मर्डर होना पाया गया इसके सर में चोट थी, जांच के बाद यह पूरा मामला अवैध संबंधों का सामने आया और पुलिस ने अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है
जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम कंदेला निवासी रोहित कुशवाहा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक भारत कुशवाहा का उसकी मौसी माया कुशवाहा से करीब दो साल से अवैध संबंध था। पिछले एक साल से दोनों के बीच विवाद हो रहे थे। भारत की ओर से बार-बार जबरदस्ती संपर्क, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी से माया परेशान थी।
रोहित ने बताया कि माया ने अपने भतीजे रोहित, भाई विष्णु पटेल और दोस्त गजब सिंह ठाकुर को भारत की हत्या के लिए उकसाया। 23 जून को माया ने भारत को मिलने के बहाने ग्राम कंदेला बुलाया। जहां पत्थर पटकर कर यह घटना की थी