डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य सेवा संगठन बीना एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया डॉक्टर्स का सम्मान एवं दवा दान

 

डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य सेवा संगठन बीना एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया डॉक्टर्स का सम्मान एवं दवा दान 🌺 दिनांक 1 जुलाई 2025 को बीना के स्वास्थ्य सेवा संगठन एवं समाजसेवियों द्वारा जिला अस्पताल सागर के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सिविल अस्पताल बीना के प्रभारी बीएमओ डॉ संजीव अग्रवाल, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा कटारे, चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत पालिया, डॉ स्वाति कुशवाहा, डॉ सौरभ जैन, डॉ नारायण यादव, डॉ कनक गुप्ता आदि डॉक्टर्स का पुष्पमाला, श्रीफल, मिष्ठान भेंट कर सम्मान किया गया।

 

स्वास्थ्य सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री मनीष सिंघई, राकेश जैन, महावीर जैन, पार्षद नवीन‌ साहू, हरीश राजपूत एवं समस्त सिविल अस्पताल बीना स्टाफ द्वारा डॉक्टर्स के द्वारा मरीजों की दिन-रात निरंतर दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। 🌺"डॉक्टर्स डे" के इस अवसर पर बीना-आगासोद बीएमओ डॉ संजीव अग्रवाल नें सभी समाजसेवियों एवं अस्पताल स्टाफ द्वारा मरीजों की चिकित्सा करने में उनके द्वारा दिए जा रहे सहयोगों के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

डॉ नेहा कटारे द्वारा सभी आम-जनों से समस्त डॉक्टर्स एवं अस्पताल स्टाफ का उचित सम्मान एवं सुरक्षा व सहयोग करने की अपील की गई। जिला अस्पताल सागर के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा सबको डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए सरकार व वरिष्ठ अधिकारियों से सिविल अस्पताल बीना को जल्दी से जल्दी 100 बिस्तरीय बनवा कर‌ यहां ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट एवं विशेषज्ञ डॉक्टर्स व समुचित अस्पताल स्टाफ को नियुक्त करने की मांग रखी ताकि मरीजों को जल्दी एवं उचित इलाज बीना में ही दिलाए जा कर उनकी जान की रक्षा की जा सके, मरीजों को जिला अस्पताल सागर व बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर रेफर न करना पड़े।

 

 


By - Manoj badhwani bina
01-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.