Sagar- मकरोनिया रजाखेड़ी ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे लोकार्पण, जानिए कब
सागर के मकरोनिया रजाखेड़ी ओवरब्रिज 2020 में बनकर तैयार होना था, नहीं हुआ। फिर 2023 में बनकर तैयार होना था, नहीं हुआ। फिर 2024 में तैयार होना था, लेकिन नहीं हुआ। बीते साल अफसरों ने बैठकर 15 फरवरी 2025 तक तैयार कर लेने की तारीख तय की, नहीं हुआ। जुलाई आ गई यह अब भी पूरा नहीं हुआ है। इस पर अंत में हाेने वाले फिनिशिंग का काम अभी भी चल ही रहे हैं।
हालांकि यह करीब-करीब पूरा हाे गया है, दोपहिया वाहन निकलने भी लगे हैं। इसका उद्घाटन करने के लिए बार-बार तारीख भी तय की जा रही है। मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराने और श्रेय लेने की होड़ चल रही है। मुख्यमंत्री के इंतजार में 50 हजार लाेग 10 किलाेमीटर का चक्कर लगा रहे हैं। इनमें सदर से मकरोनिया आने जाने वाले कर्मचारी, व्यवसायी, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हैं। 5 जुलाई को सीएम सागर आ रहे है और माना जा रहा है इसी दिन इस ब्रिज का उद्घाटन किया जा सकता है,
इनका समय और पैसा ताे खर्च हाे ही रहा है, शहर में अनावश्यक यातायात का दबाव भी बढ़ रहा है। झांसी रोड के रेलवे गेट नंबर 28 पर ब्रिक्स योजना के तहत 716 मीटर का यह आरओबी वर्ष 2020 में बनकर तैयार हो जाना था, 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। यह 2018 में 15.15 करोड़ रुपए की लागत से बनना शुरू हुआ था। पांच बार इस काम काे अतिरिक्त समय दिया जा चुका है।
क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से लगातार बात की पर काम समय से नहीं करा पाए।
सांसद लता वानखेड़े के समय भी रेलवे का काम सबसे धीमा रहा। इसे समय से नहीं करा सकीं। इसी के चलते निर्माण कार्य और लेट हो गया।
कलेक्टर दिसंबर 2024 में समीक्षा करके फरवरी तक काम पूरा कराने का दावा किया था। नहीं हुआ। इसके बाद ध्यान नहीं दिया।