Sagar- गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव आज से, बम्होरी रेंगुआ में संत समागम और भक्तमाल कथा | sagar tv news |
सागर में इस बार श्री गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव सबसे भव्य और दिव्या होने जा रहा है क्योंकि यहां एक मंच पर देश के प्रख्यात कथा वाचक आने वाले हैं, इतना ही नहीं यहा 3 जुलाई से ही यह महोत्स्व शुरू हो रहा है भोपाल रोड पर स्थित बम्होरी रेंगुआ में श्री देवराहा बाबा सिद्ध प्रांगण बुधवार से 10 जुलाई तक श्री भक्तमाल कथा, श्री गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव और संत समागम का आयोजन हो रहा है। आयोजन महंत किशोरदास देवजी महाराज श्री गोरेलाल कुंज श्रीधाम वृंदावन के सानिध्य में होगा। इसकी तैयारियां दो माह से चल रही हैं।
आयोजन समिति के सदस्य अजय दुबे और डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि 2 जुलाई की शाम को बहेरिया से वाहनों के साथ गुरुदेव का नगर आगमन होगा, श्री भक्तमाल कथा 3 जुलाई से 9 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक होगी। श्री गोपाल महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से होगा।
रासलीला दर्शन प्रतिदिन शाम बजे से रात 10 बजे तक होंगे। गुरुदीक्षा कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर12 बजे तक चलेगा। गुरुपूर्णिमा पूजन 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से हरि इच्छा तक होगा। 3 जुलाई को डॉ. राजेन्द्रदास देवाचार्य और श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार, 5 जुलाई को पुण्डरीक गोस्वामी का आगमन हो रहा है