पान पराग से भरे कंटेनर में चलते-चलते लगी आग, ड्राइवर समय रहते ट्रक से उतरा | MP Panna Truck Fire Video

 

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हाईवे पर पान पराग गुटखे से भरे एक कंटेनर में आग लग गयी। घटना कुआं खेड़ा के पास बंधवार सुबह की है। दरअसल यहाँ एक एक कंटेनर के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कंटेनर आग की लपटों से घिर गया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते अपनी जान बचा ली। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, पान पराग से भरा यह ट्राला दमोह से कटनी की ओर जा रहा था। कुआं खेड़ा के पास अचानक ट्राले के इलेक्ट्रिक वायर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे इंजन में आग लग गई। कुछ ही पलों में धुआं तेज लपटों में बदल गया और डंपर का आगे का हिस्सा जलने लगा।

 

 

 

 

ड्राइवर ने बिना समय गंवाए चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई। हालांकि, उन्हें हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया।


By - sagar tv news
02-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.