STF की बड़ी कार्रवाई! 120 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार | MP जबलपुर न्यूज़
मध्यप्रदेश STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों से 120 किलो गांजा बरामद किया है। जबलपुर में चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान STF ने एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार से चार बोरियों में गांजा बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, तस्कर यह गांजा अनूपपुर के मानपुर इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस को इस बात की मुखबिर से जानकारी लगी तो उन्होंने नाकाबंदी की।
पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो शहडोल के रहने वाले हैं और एक मानपुर, उमरिया का रहने वाला है। ये आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहे थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।