CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा लाड़ली बहनों को दिवाली के बाद मिलेंगे 1500 रुपए | Ladli Behna News

 

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनो को खुशखबरी है। इस साल से उनको मिलने वाली 1250 की राशि बढाकर 1500 रुपए कर दी जाएगी। जी हाँ ये घोषणा सीएम मोहन यादव ने की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सिंगरौली जिले में आयोजित जनजातीय और महिला सम्मेलन में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इस साल से लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹1500 की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही रक्षाबंधन पर उन्हें ₹1250 के साथ अतिरिक्त ₹250 भी दिए जाएंगे।

 

 

 


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अगले वर्ष से सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सिंगरौली जिले के 503 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें 20 कार्यों का लोकार्पण और 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस मौके पर उन्होंने चार आदिवासी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।

 

 

 

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेज परिसरों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही 4 किलोमीटर से अधिक दूर स्कूल जाने वाले बच्चों को साइकिल, यूनिफॉर्म और किताबें दी जाएंगी।


By - sagar tv news
04-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.