युवक का आरोप वशीकरण कर जबरन करवाया जेंडर चेंज, 6 महीने तक छुपाई सच्चाई | नर्मदापुरम न्यूज़

 

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसपर ब्लैकमेल कर जबरन जेंडर चेंज कराने के लिए मजबूर किया गया। और उसे लड़के से लड़की बना दिया। पीड़ित ने मीडिया से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

 

 

दरसअल पीड़ित युवक की पहचान शुभम नाम के एक युवक से थी। उसका कहना है की शुभम उसपर लम्बे समय से तंत्र मंत्र कर रहा था। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई तो सुभम ने उसके साथ कई बार घर और होटल में गलत काम किया। जिसके बाद से ही शुभम उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके पास हमेशा एक चाकू रहता था और वह जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा सबसे डरावनी बात ये थी कि वो वशीकरण किया और काबू में करना चाहता था।

 

 

 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी शुभम लगातार उस पर जेंडर चेंज कराने का दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी देता था। समाज और परिवार की बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 1 से 18 अक्टूबर तक शुभम ने उसे अपने घर में बंधक बनाए रखा। पीड़ित ने बताया कि उसने आखिरकार इंदौर जाकर जेंडर चेंज करा लिया। "ऑपरेशन के बाद मैं घर पर सिर्फ ढीले कपड़े पहनता था। जब घरवाले पूछते थे तो कह देता था कि एक्सीडेंट हुआ है। किसी को छह महीने तक इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला।"

 

 

 

पीड़ित ने बताया कि शुभम का ब्लैकमेलिंग का सिलसिला ऑपरेशन के बाद भी जारी रहा। जब उसने हिम्मत जुटाकर शुभम के खिलाफ FIR दर्ज कराई, तब जाकर उसके परिवार को सारी सच्चाई पता चली। इस सब से पीड़ित के घरवाले सदमे में हैं, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये सब कैसे हो गया। इस पूरे मामले में नर्मदापुरम SDOP पराग सैनी ने बताया कि पीड़ित थाने आया था और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी शुभम फरार है, लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस की जांच के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की पूरी सच्चाई सामने आयेगी फ़िलहाल पीड़ित का कहना है की उसे वापस लड़का बनाया जाये ।

 

 

 


By - sagar tv news
05-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.