Sagar- घर में नहाते समय जबरन घुसे पुलिसवाले, महिला ने एसपी से की शिकायत
सागर जिले के बंडा थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, और इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है बंडा के वार्ड नंबर 12 में रहने वाली एक महिला ने सिपाही दुर्गेश सोनी और पुष्पेंद्र शर्मा पर गाली गलौज करने के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए, साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उनके घर में एक बाइक रखी थी जिसे पुलिसकर्मी उठाकर अपने साथ ले गए और कहने लगे कि जब 10000 रुपए लेकर आओ तो गाड़ी वापस ले जाना, अब हमें ना यह पता है कि जुर्म क्या किया है और क्यों बाइक उठा कर ले गए हैं
अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने आरोप लगाए हैं 5 जुलाई को सुबह जब वह अपने घर में नहा रही थी उसी समय दुर्गेश सोनी और पुष्पेंद्र शर्मा भतीजे के बारे में पूछते हुए आए और घर में घुस गए मैंने कहा पति घर में नहीं है आप बाहर जाइए में अकेली हूं और नहा रही हूं इसके बाद भी वह नहीं माने गालियां देने लगे और हाथ पकड़ कर बाहर पूजा अभद्रता की जिसकी शिकायत करने आई हूं ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो जिसे जो किया है उसके घर जाएं हमारे घर ना आए यही न्याय की गुहार लेकर अधिकारी महोदय के पास आई