जब सोशल मीडिया बन गया महिला अधिकारी की मुश्किलों की वजह, कौन है ये वायरल महिला अधिकारी

 
 
 
सोशल मीडिया पर एक चमकता चेहरा, मोटिवेशनल रील्स की स्टार और प्रशासनिक सेवा की जिम्मेदार अफसर Oshin Sharma की कहानी जितनी दिलचस्प है उतनी ही विवादों से भरी भी। एक तरफ जहां उनकी स्टाइलिश लाइफ और मोटिवेशनल वीडियो लाखों लोगों को पसंद आए, वहीं दूसरी तरफ यही सोशल मीडिया अचानक उनके लिए मुसीबत बन गया। कैसे Oshin की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया आज हम आपको बताने जा रहे हैं विस्तार से 
 
Oshin Sharma हिमाचल प्रदेश की एक होनहार महिला अधिकारी  जो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती थीं। उनके मोटिवेशनल रील्स और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के वीडियो लोगों को काफी पसंद आते थे। लेकिन यही सोशल मीडिया एक दिन उनके लिए मुसीबत बन गया।
 
कहानी की शुरुआत होती है साल 2024 में जब 13 सितंबर को हिमाचल सरकार ने अचानक Oshin Sharma का ट्रांसफर कर दिया वो भी बिना किसी पोस्टिंग के। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा होने लगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि उन्हें अपने सरकारी कामों में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस मिला था। कहा गया कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी उनके सरकारी कामों में रुकावट बन रही थी।
 
फिर भी Oshin को लोग एक मेहनती अफसर के रूप में जानते हैं। कांगड़ा और मंडी में उनकी पिछली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने समाज के लिए अच्छा काम किया। खासकर गरीबों  महिलाओं और पर्यावरण के लिए उनके प्रयासों की काफी तारीफ हुई। संधोल में तहसीलदार रहते हुए वो जनता के बीच काफी लोकप्रिय बन गई थीं।
 
इतना ही नहीं, Oshin की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग थी। वह लाड़ली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। उनके वीडियो में अक्सर वो लड़कियों को आगे बढ़ने सिविल सेवा की तैयारी करने और समाज के मुद्दों पर जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती थीं। लेकिन कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया। इसी के चलते एक भाजपा विधायक ने तो विधानसभा में उनके सोशल मीडिया एक्टिव रहने का मुद्दा उठाया हालांकि उन्होंने ओशिन का नाम नहीं लिया।
 
दिलचस्प बात ये है कि Oshin के साथ और तीन अन्य HAS अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ था लेकिन किसी और को सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया गया। Oshin को ही लगातार सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया। कुछ लोगों ने उन्हें   सोशल मीडिया भूखी अधिकारी कहा तो किसी ने कहा कि वो अफसर कम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्यादा हैं। कुछ ट्रोलर्स ने उनसे इस्तीफा देने तक की मांग कर दी।
 
Oshin शर्मा की जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। साल 2021 में उन्होंने अपने पति और धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। Oshin ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि शादी के सिर्फ दो महीने में उनके पति ने उन्हें थप्पड़ मारा था। तब उन्होंने पति विशाल नेहरिया से रिश्ता तोड़ लिया था
 
बता दें कि साल 2021 में ओशिन शर्मा की शादी विधायक रहे विशाल नेहरिया के साथ हुई थी। दोनों ही एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। विशाल साल 2019 में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीते थे। जब दोनों की शादी हुई तब विशाल विधायक थे और ओशिन शर्मा HAS अधिकारी। दोनों ने गद्दी रीति-रिवाज से शादी की थी। 
 
 
1 फरवरी 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक Oshin शर्मा अब भाषा  कला और संस्कृति विभाग में सहायक सचिव के पद पर काम कर रही हैं। आज भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। और फेसबुक पर 330 हजार  इंस्टाग्राम पर 380 हज़ार और एक्स पर 115 हज़ार फॉलोवर्स के साथ अभी भी उसकी फैंस following बरक़रार है।
 
 
 

By - sagar tv news
07-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.