Sagar- बरमान से लौट रहे परिवार के साथ अनहोनी, पूरा परिवार आफत में | sagar tv news |
सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र से गुजरे एनएच 44 पर पिकअप और कंटेनर में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 6 लोग घायल हुए जिसमें महिलाएं भी शामिल है। वही कंटेनर का ड्राइवर घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन क्रमांक - एमपी 15 जी 3813 मे कर्रापुर का बहोरिया परिवार अपने परिजनों के साथ बरमान गए हुए थे वहां से लौट रहे थे तभी सागर की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक PB- 65-AT- 2806 से सुरखी तिराहा पर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बसंत बहोरिया, रूपवती,खिलान सहित परिवार के कुल 6 सदस्य घायल हुए,
वही कंटेनर ड्राइवर भी घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही एनएच -44 की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर सुरखी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हाईवे की क्रेन ने वाहनों को सड़क किनारे किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है