Sagar- मूसलाधार बारिश से स्कूल बना टापू, 4 घंटे से फसें 40 बच्चो को बचाने SDRF का इंतजार
सागर जिले के गढ़ाकोटा में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, एक नाले के उफान पर आने से गांव का स्कूल टापू बन गया जिसमे 40 स्टूडेंट फास गए है, मामला मड़िया अग्रसेन ग्राम पंचायत का जहां एक सरकारी नाला लगातार बारिश कि बजह से ऊफान पर आ गया है जिसके पास ही सरकारी स्कूल है जिसमें मंगलवार कि सुबह पढ़ने आए लगभग 40 बच्चे स्कूल के अंदर है हालांकि प्रशासन को इसकी जानकारी लगते ही मौके पर तहसीलदार महेश दुबे व प्रशासन गांव पहुंच गया है जहां बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने के लिए 4 घंटे से प्रयास किए जा रहे हैं